फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ... जब पथरीले रास्तों पर 17 किलोमीटर पैदल चलकर आपदाग्रस्त गांव पहुंचे डीएम, हैरान हुए लोग

Wed, 16 Sep 2020 12:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी

Uttarakhand के Tehri जिले के डीएम मंगेश घिल्डियाल पहाड़ी रास्तों पर 17 किमी की पैदल दूरी नापकर सीमांत गांव गंगी पहुंचे। गांव पैदल पहुंचने की बात सुनकर ग्रामीण उन्हें देखकर हैरान रह गए। इस दौरान गांव पहुंचकर उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने आपदा से क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, पैदल पुलों और विद्यालय भवन का जल्द निर्माण करने की मांग उठाई। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तीन माह से यातायात के लिए बंद पड़ी घुत्तू-रीह-गंगी सड़क जल्द खोलने के निर्देश दिए। बता दें कि डीएम मंगेश घिल्डियाल को हाल ही में चार साल के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है। 2012 बैच के आईएएस अफसर घिल्डियाल राज्य के लोकप्रिय नौकरशाहों में से हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें