फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता की मांग, महानगर कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं की विधानसभावार एवं मतदान केन्द्रवार सूची सार्वजनिक करने की मांग की गई। साथ ही नोटिस के जवाब और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की समय-सीमा बढ़ाने की भी मांग उठाई गई। कांग्रेस का कहना है कि कम समय मिलने से कई मतदाता आवश्यक दस्तावेज जुटाने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं, जिससे उनके मताधिकार पर असर पड़ सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन से इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें