फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून पुस्तक महोत्सव के लिटरेचर फेस्ट में पहुंचे कैप्टन शुभांशु शुक्ला, युवाओं से किया संवाद

भारतीय वायु सेना के विशिष्ट फाइटर पायलट और इसरो के गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बुधवार को दून पुस्तक महोत्सव के लिटरेचर फेस्ट में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने अंतरिक्ष मिशन में अपने अनुभव, अंतरिक्ष विज्ञान की संभावनाओं पर बात की। अंतरिक्ष के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं से उन्होंने यहां संवाद भी किया। भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित और एक्सिओम मिशन 4 से जुड़े शुभांशु शुक्ला, भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। एन.बी.टी. के निदेशक युवराज मलिक ने इस सत्र का संचालन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें