दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड होने वाले रावण पुतला दहन के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। दशहरा पर्व के परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन किया गया है। यानी किसी प्रकार की रेहड़ी पटरी व वाहनों के लिए यह मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। कई पार्किंग स्थल भी बनाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने बैरियर व्यवस्था से रूट को डायवर्ट करने की योजना भी बनाई है।