स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत 4589 शहरी निकायों की रैंकिंग बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। टॉप 50 शहरों में शामिल होने का सपना देख रहा रहा नगर निगम इस बार फिर इस लक्ष्य से चूक गया। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार रैंक में सुधार जरूर हुआ। पूरे देश में दून 62वें पायदान पर है, जबकि पिछली बार 68वें स्थान पर था। इस बार 12500 नंबरों में से दून को 7614 नंबर मिले हैं।