फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 38वें राष्ट्रीय खेल: निकलेगी मशाल यात्रा, मंत्री रेखा आर्य बोलीं- उत्सव की मनाया जाएगा

38वें राष्ट्रीय खेलों को जन उत्सव की तरह मनाने और खेलों के उत्साह से राज्य की जनता को जोड़ने के लिए 26 दिसंबर को हल्द्वानी से मशाल यात्रा की शुरुआत की जाएगी। यह यात्रा सभी 13 जनपदों से गुजरेगी। इस दौरान हर जनपद में दो से तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के बाद साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मशाल यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल से गुजरेगी तो कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा ब्लॉकों तक यात्रा पहुंचे और आमजन अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें