देहरादून में पिछले कई दिनों से चल रहा बैंक खाताधारकों के खातों से कैश निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून में फिर से इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं। जिसमें से दो टीमें दिल्ली और जयपुर भेजी गई हैं। दरअसल बिना ATM कार्ड के अज्ञात आरोपियों ने ATM से दिल्ली और जयपुर से कैश विड्रोल किया था। वहीं देहरादून में जांच कर रही पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो एटीएम मशीनों को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि सील की गई ATM से ही खाताधारकों के एटीएम स्कैन किए गए थे।