फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: खाई की तरफ लटकी आईटीबीपी के जवानों से भरी बस, देखें वीडियो...

Thu, 08 Oct 2020 08:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी

Mussoorie Kempty Road पर ITBP की Bus अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटक गई। हादसा गुरुवार सुबह जेडब्ल्यू मैरियट होटल के पास हुआ। हादसे में बस में सवार आईटीबीपी के 40 जवानों की जान बाल बाल बची। स्थानीय लोगों, पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने रस्सी के सहारे बस को वापस सड़क तक खींचा। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेकफेल हो गए थे। जिससे बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट से टकराते हुए रेस्टारेंट से जा टकराई। इससे बस का आधा हिस्सा सड़क के बाहर लटक गया। ड्राइवर ने सूझबूझ से बस को किसी तरह वहां रोका। बड़ी मुश्किल से बस में सवार जवानों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर बस रेस्टोरेंट से नहीं रूकती तो बस सीधा खाई में गिर जाती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें