देहरादून पुलिस ने एक टीचर और उसके दो साथियों को चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को ये कामयाबी हरिद्वार रोड पर चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के पास से 50 किलो चरस बरामद की है, जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी नेपाल से चरस लेकर आते थे और यूपी के सहारनपुर में इसे बेचा करते थे। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।