महाराष्ट्र के धुले में रविवार शाम एक रेजिडेंट डॉक्टर की एक मरीज के परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। डॉक्टर का कसूर सिर्फ इतना था कि, उसने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे किसी बड़े अस्पताल में जाने की सलाह दी थी, जबकि मरीज के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज के इलाज में देरी की। डॉक्टर की पिटाई की ये पूरे वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में मरीज के परिजन डॉक्टर को घेर कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना में घायल डॉ रोहन के चेहरे और आंख में गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज हॉस्पिटल में जारी है। इस मामले में धुले पुलिस ने मंगलवार सुबह नौ लोगों को अरेस्ट किया।