फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत-पाक मैच पर पड़ोसी मुल्क का यह वीडियो देख लीजिए,रगों में ही आतंकवाद बहता है

Mon, 22 Sep 2025 06:34 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के सुपर फोर का महामुकाबला रविवार को खेला गया। मैच का परिणाम वही आया जो पिछले छह मैचों से लगातार आ रहा था। यानी भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी, भारतीय खिलाड़ियों की बराबरी करने के लिए मैच नहीं खेल रहे थे। बल्कि मैदान पर अपनी हरकतें दिखा रहे थे। सबकुछ करने के बाद भी मैच का परिणाम नहीं बदल पाए। भारत ने पाकिस्तान को लगातार सातवीं बार हराकर उसकी हैसियत दिखा दी। 

पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने जैसे-तैसे एक अर्धशतक लगाया तो उनसे रहा नहीं गया और अपने देश का परिचय देते हुए बल्ले को बंदूक की तरह पकड़कर यानी गनफायर जश्न मनाने लगे। उनके इस शर्मनाक हरकत से भारतीय फैंस भड़क उठे। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने इसे 'बेहूदा हरकत' और 'खेल भावना के खिलाफ' बताया। कई लोगों ने लिखा कि पाकिस्तान के खिलाड़ी बार-बार यह साबित कर रहे हैं कि उनके लिए क्रिकेट महज खेल नहीं बल्कि नफरत का जरिया बन गया है। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की गेंद पर साहिबजादा फरहान का कैच न छूटा होता तो बल्लेबाजी के लिए आते ही वापस पवेलियन जाना पड़ जाता। 

साहिबजादा की हरकत से हर भारतीय के मन में गुस्सा तो था ही, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने भी मैदान पर कुछ ऐसी हरकत की कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने ‘6-0’ का इशारा करते और हाथ से हवाई जहाज गिरने का जेस्चर किया था। फैंस का कहना है कि यह जेस्चर ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के उस झूठे दावे को दोहराता है जिसमें उन्होंने छह भारतीय लड़ाकू विमान गिराने की बात कही थी। 

मैच की बात करें तो पाकिस्तान के 171 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 7 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मैच तूफानी अंदाज में जीतकर पाकिस्तान को लगातार 7वीं बार हराया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने हर एक पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल का बल्ला ऐसा चल रहा था कि मानो ये पाकिस्तान के अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाजों नहीं, बल्कि पाकिस्तान के गली मोहल्ले के गेंदबाज हैं। अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद पर ही अपने अंदाज की झलक दिखा दी थी। अभिषेक शर्मा ने शाहीन शाह आफरीदी की पहली ही गेंद पर ऐसा छक्का लगाया कि पाकिस्तान का हर एक गेंदबाज सहम गया। अभिषेक और गिल के सामने जो भी पाकिस्तानी गेंदबाज आए, सबकी जमकर खबर ली गई। 

अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 189 से भी ऊपर की स्ट्राइक रेट से 74 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। तो वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी दूसरे छोर से चौके जड़ने शुरू किए। गिल ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान गिल ने 8 चौके लगाए। मध्यक्रम तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली। तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में नाबाद 30 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके और दो छक्के देखने को मिले। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें