हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर के महावीर चौक से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व हिंदू समाज के द्वारा भव्य मोटरसाइकिल की रैली निकाली गई। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महावीर चौक के पास समाप्त हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राजनांदगांव में प्रति वर्ष हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य रैली निकाली जाती है, वहीं आज हिंदू नववर्ष के अवसर पर शहर के महावीर चौक से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्व हिंदू समाज के द्वारा भव्य मोटरसाइकिल की रैली का आयोजन किया गया। इस मोटर साइकिल रैली में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। रैली राजनांदगांव शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हिंदू नववर्ष के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और लोगों को जागरूक करते हुए भव्य रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई।
रैली में शामिल लोग
रैली में शामिल लोग