फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष निवास कार्यालय का एनएसयूआई ने किया घेराव, छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Sat, 18 Apr 2026 08:26 PM IST

विधानसभा अध्यक्ष निवास कार्यालय पहुंच एनएसयूआई कार्यकर्ता पदाधिकारीयों द्वारा प्रदेश के समस्त महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा हैं,इस दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे और जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की मांग की गई हैं।

एनएसयूआई कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने कहा कि विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराई जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा हैं,छात्रों की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा हैं,छात्र संघ चुनाव नहीं हो पाने के कारण छात्रों के अधिकार सम्मान और भागीदारी की बुनियाद छात्रसंघ चुनाव हैं,इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को आवाज उठाने का अनुभव प्राप्त होता हैं,लेकिन विगत कई वर्षों से चुनाव नहीं हो पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं,जिसको लेकर प्रदेश के सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग की गई हैं।

छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष पारदर्शी और समय पर कराया जाए,चुनाव कार्यक्रम की तिथि प्रक्रिया जल्द घोषित की जाए और अन्य मांगों को लेकर शहर के जीई रोड के पास विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ रमन सिंह के कार्यालय निवास पहुंचकर एनएसयूआई कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा प्रदर्शन किया गया और विधायक प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया है और जल्द से जल्द चुनाव कराए जाने की मांग की गई हैं,चुनाव नहीं कराए जाने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी एनएसयूआई के कार्यकर्ता पदाधिकारीयों के द्वारा दी गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें