फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यहां खाली हाथ नहीं लौटते शिवभक्त, हर मुरादें होती हैं पूरी, खुद बजरंग बली ने स्थापित किया था शिवलिंग

ललित कुमार सिंह Updated Sun, 15 Feb 2026 11:15 AM IST

Mahashivratri 2026; Hatkeshwarnath mahadev Temple: छत्तीसगढ़ के शिवालयों में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी शिवालय आज शिवमय हुए हैं। रायपुर के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह 3 बजे से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। राजधानी के पूरे शिवालय हर-हर महादेव की जयघोष से गूंज रहे हैं। रायपुर के महादेवघाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में महादेव को अर्धनारीश्वर रूप में श्रृंगार किया गया है। अर्धनारीश्वर का मनमोहनी रूप लोगों को लुभा रहा है। धार्मिक मान्यताओं और पुराणों के अनुसार, जहां भगवान श्रीराम लंका पर चढ़ाई के लिए रामेश्वरम में समुंद्र पर पुल बनाने की योजना बनाई तो उस समय बजरंग बली को शिवलिंग लाने के लिए कहा गया था। इस पर बजरंग बली शिवलिंग लाने गए। इस दौरान शिवलिंग लाने में काफी देर हुई, तो भगवान राम ने रामेश्वरम में रेत से ही विधि-विधान से पूजा अर्चना कर शिवलिंग की स्थापना कर दी थी। बजरंग बली को किसी नदी के किनारे उस शिवलिंग को रखने के लिए कहा गया। कहा जाता है कि भगवान हनुमान ने रायपुर में खारून नदी के तट पर शिवलिंग रखकर चले गए, जो कालांतर में हटकेश्वर नाथ, महादेव घाट के नाम से विख्यात हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें