भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामले में ईडी और ईओडब्ल्यू ने धमतरी में छापा मारा है। मंगलवार की सुबह टीम ने धमतरी के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। घर पर पहुंचकर टीम दस्तावेज और कागजातों की जांच पड़ताल कर रही है। टीम के साथ फोर्स के जवान भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित भारतमाला परियोजना से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि ईडी और ईओडब्ल्यू ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।