Raipur 3D Factory Blast News:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री की फैक्ट्ररी में मंगलवार को भीषण ब्लास्ट हुआ। इस विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं कई मजदूर घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिये रायपुर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कारखाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। लोग जान बचाने के लिये इधर-उधर भागने लगे।