नारायणपुर के अबूझमाड़ में मुठभेड़ के दौरान तीन महिला समेत कुल नौ माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। मौके से एक एके-47 हथियार के साथ भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके टेकमेटा और काकुर के जंगलों में यह मुठभेड़ हुई है।