The Great India Sainik School Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल ने राष्ट्रीय विद्यालय बैंड प्रतियोगिता 2025–26 में तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय एवं स्कूली शिक्षा मंत्रालय के सयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित की गई। इसमें देश के 28 राज्यों और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 2100 से विद्यालयों से चयनित श्रेष्ठ 16 विद्यालयों की बैंड टीमों ने भाग लिया।