कोंडागांव जिला मुख्यालय के डीएनके मैदान में शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ द्वारा युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया गया। शिक्षक मंच ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया को भ्रष्ट और अनियमितताओं से भरा बताते हुए पोलखोल कार्रवाई के तहत गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में एकत्रित शिक्षकों ने रैली निकालते हुए नगर भ्रमण किया और अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कोंडागांव को सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि काउंसलिंग प्रक्रिया में बड़े स्तर पर मनमानी की गई है, जिससे कई योग्य शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है।उन्होंने मांग की है कि काउंसलिंग प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और युक्तियुक्तकरण को अविलंब रोका जाए।