Sukma IED blast: ASP Akashrao Giripanje: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास हुए आज सोमवार को नक्सलियों के बिछाए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर कोंटा के एएसपी आकाशराव गिरीपून्जे वीरगति को प्राप्त हो गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरपून्जे की शहादत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इस घटना से परिवार शोक में डूबा हुआ है। सबका रो-रोकर बुरा हाल है। आकाश राव का पार्थिव शरीर रायपुर पहुंच चुका है। एयरपोर्ट से मेकाहारा में पोस्टमार्टम के लिये लाया गया है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।