राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर पहली बार बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग से नहीं आते हैं, बल्कि वे सामान्य वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि 2000 में जब गुजरात सरकार ने उनकी जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल कर लिया, जबकि जिस जाति से नरेंद्र मोदी आते हैं वह सामान्य की जाति है। अपने आपको नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग के बताते हैं, उनके पास इसके पूरे प्रमाण मौजूद हैं।