छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार पिछले डेढ़ साल से नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। नक्सलवाद अब अंतिम सांसे ले रहा है। हमारे सुरक्षाबल के जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद के अंत का संकल्प निश्चिततौर पर पूरा होगा ।