बलरामपुर रामनुजगंज सावन सोमवार के अंतिम सोमवार को ग्राम तातापानी के गर्म जल स्रोत स्थान परिसर में स्थित तपेश्वर महादेव धाम में जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी आज तातापानी में एक लाख से अधिक श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। गौरतलब है कि ग्राम तातापानी के गर्म जल स्रोत स्थान में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस दौरान आयोजित मेले में लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ता है। तातापानी मकर संक्रांति मेले के समान सावन सोमवार के अंतिम सोमवार को भारी भीड़ श्रद्धालुओं की देखी गई एक अनुमान के मुताबिक आज 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं तातापानी पूजा अर्चना करने पहुंचे। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बना तपेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालु 10 से 30 किलोमीटर का सफर तय करके यहां जल चढ़ाने नंगे पीर8 पहुंचे। रामानुजगंज के कन्हर नदी एवं बलरामपुर के चनन नदी से श्रद्धालुओं ने जल उठाकर यहां जल चढ़ाने पहुंचे थे। बलरामपुर रामानुजगंज जिले के तात्कालिक कलेक्टर संजीव झा के द्वारा कावड़ यात्रा की शुरुआत की गई थी जिसका स्वरूप धीरे-धीरे बृहद होता गया। सावन सोमवार के अंतिम सोमवार को तो श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड पड़ा। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां बृहद मेला लगा। सावन सोमवार के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमर पड़ा था। जिसके कारण पैदल चलना यहां मुश्किल हो रहा था इसी बीच लोग चार चक्का वाहन बार-बार भीड़ में डाल दे रहे थे जिस कारण से कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जा रही थी। तातापानी गर्म जल स्रोत स्थान के दोनों प्रवेश के रास्ते में भी आधा आधा घंटे जाम की स्थिति निर्मित हो जा रही थी। सावन सोमवार के प्रत्येक सोमवार को तातापानी में स्वस्फुर्त मेला लगा आज भी बड़ी संख्या में दुकान मेला में लगी थी। वही बड़े झूले एवं अन्य कई प्रकार के झूले भी लगे थे। मेला लगाने के लिए यहां लोग दूर-दूर से पहुंचे थे। मेला में भीड़ इतना हो गया की पैदल चलना मुश्किल हो रहा था। कन्हर नदी एवं चनान नदी से जल उठाकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तातापानी पहुंचना शुरू हो गया था। कावड़ यात्री झूमते गाते तातापानी पहुंच रहे थे दर्जनों डीजे वाहन भक्ति गाने के साथ तातापानी पहुंचे।