फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'लाइट मेट्रो जनता के साथ धोखा'; मूणत बोले- मेयर ने दिखाया चुनावी सब्जबाग

ललित कुमार सिंह Updated Fri, 23 Aug 2024 09:50 PM IST

Politics on Raipur Light Metro; Rajesh munat on Ejaz Dhebar: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने रायपुर में लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए रूस और रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बीच एमओयू पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने मेयर पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि रायपुर के मेयर ने फिर से जनता के साथ छलावा किया है। ये एमओयू का क्या वैल्यू है? रायपुर समेत प्रदेश नगरीय निकाय के चुनाव को देखते हुए मेयर ने लोगों को झूठा सब्जबाग दिखाया है। मास्को में ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के साथ एमओयू किया है। इसमें राज्य सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं है। यहां तक की राज्य सरकार को कोई जानकारी ही नहीं है। इस बैठक में नगर निगम का कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं है। जब एमओयू होता है तो दो पार्टियों के बीच में, दो सरकारों के बीच में प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से संपन्न होता है। इसमें न नगर निगम का कोई कमिश्नर और न ही कोई प्रतिनिधि।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें