Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में लगभग 9 घंटे तक चली देश की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़ में अब तक कुल 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। सबड़े बड़ी और खास बात ये है कि इस नक्सल ऑपरेशन में शामिल हमारे सभी जवान सुरक्षित हैं। वो 31 नक्सलियों के शव को कंधे पर रखकर पैदल चलते हुए जगदलपुर पहुंच चुके हैं।