Amit Shah on People for People campaign : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के तीसरे दिन नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा परिसर में ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग एवं स्मार्ट स्कूल सहित 204.84 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।