रायगढ़ जिले में जूटमिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भाठनपाली गांव में आज सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के ग्रामीणों ने गांव में स्थित हनुमान मंदिर को टूटा हुआ देखा। इसी बीच बजरंग दल और हिंदु संगठनों के नेताओं ने चर्च के क्रास को तोड़कर वहां भगवा झंडा लहरा दिया। चर्च के उपर चढ़कर क्रास तोड़ने वाले दिलराज दिलीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।