फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में चोरों का आतंक, एक कंपनी के गोदाम में सेंधमारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अनुज कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 11:31 AM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने जिंदल कंपनी के स्टोर गोदाम का ताला तोड़ दिया। अंदर रखे लाखों रुपये के 400 कि.ग्रा. कॉपर को चोरी कर ले गए। स्टोर डिपार्टमेंट में इंचार्ज की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र में स्थित जेपीएल कंपनी में स्टोर डिपार्टमेंट में इंचार्ज के पद पर पदस्थ नेमिश पटनायक ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि 2 जनवरी की रात करीबन एक बजे के आस पास जिंदल कंपनी के स्टोर से ताला तोड़कर अंदर रखे करीबन 400 कि.ग्रा. कॉपर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। स्टोर डिपार्टमेंट में इंचार्ज की रिपोर्ट के बाद तमनार पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें