फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में मुरारी द किचन में लगी आग, सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही आग ने लिया विकराल रूप

Digvijay Singh Updated Sun, 05 Jan 2025 04:03 PM IST

रायगढ़ जिला मुख्यालय में रविवार की सुबह उस समय अफरा तफरी की स्थित निर्मित हो गई जब एक होटल में शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट होनें से भयंकर आग लग गई। इस घटना में दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। रायगढ़ जशपुर मार्ग में ढिमरापुर के पास स्थित मुरारी द किचन में रविवार की सुबह 3 बजे के आसपास शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई और एक सिलेंडर के ब्लास्ट होते ही देखते ही देखते आग में भयावह रूप अख्तियार कर लिया। फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर कई घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो जल्द ही अगर आग पर काबू नही पाया जाता है और भी आसपास के और भी दुकान इस आग की चपेट में आ सकते थे। मुरारी द किचन के संचालक ने बताया कि आगजनी में नुकसान का आँकलन करने के बाद ही कितना का नुकसान किया है पता चल सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें