फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में हाथियों का आतंक, धान की फसल को पहुंचाया नुकसान

Digvijay Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 03:14 PM IST

रायगढ़ जिले में ग्रामीणों के द्वारा हाथियों के एक बड़े दल को खदेड़ने का वीडियो सामने आया है। जिले में इन दिनों 111 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बीती रात हाथियों ने 51 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले कोयलार के राजा जंगल में बीते तीन दिनों से हाथियों के दो दलों ने डेरा जमाया हुआ है। हाथियों के एक दल में जहां 19 हाथी है तो वहीं दूसरे दल में 31 हाथी मौजूद हैं। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि 31 हाथियों का दल बीती रात माड नदी को पार करने का प्रयास कर रहा था परंतु नदी में पानी अधिक होनें की वजह से हाथी नदी पार नही कर पाये जिसके बाद आज सुबह फिर से 31 हाथियों का दल कोयलार गांव के करीब भारतमाला रोड़ के पास पहुंचा था। हाथियों के इस दल में कुछ शावक भी शामिल हैं। गांव के ग्रामीणो को जैसे ही हाथी के आने की जानकारी मिली वे अपनी फसलो और घरों की रक्षा करने हेतु एकजुट होकर हो हल्ला करते हुए हाथियों को भगाने में जुट गए। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के जंगलों में विचरण कर रहे हाथियों के दल ने बीती रात 51 ग्रामीणों के धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है जिसमें दुलियामुडा में 04 किसानों, प्रेमनगर में 09 किसानों, धवईडांड में 03 किसानों, सोहनपुर, सजवारी, सिसरिंगा में 09 किसानों, हाटी, खडगांव में 08 किसानों के अलावा गडाईनबहरी, बांघपाली, नवापारा में दीवाल को ढहाते हुए 13 किसानों की धान की फसल को हाथियों नुकसान पहुंचाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें