फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ में हाथी मित्र दल ने कुएं में गिरे छह फीट के अजगर का किया रेस्क्यू

रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में गुरुवार शाम हाथी मित्र दल ने ग्राम कटाईपाली के एक सूखे कुएं में फंसे 6 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा। जानकारी के अनुसार, कटाईपाली निवासी सावन राठिया के सूखे कुएं में अजगर गिरने की सूचना मिलने पर हाथी मित्र दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू के दौरान टीम के सदस्य प्रकाश भगत, जयलाल राठिया, दिवाकर राठिया, दिलीप भगत और गांव के अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें