फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ईनबहरी में सांसें थाम देने वाला मंजर: जंगल से भटके चीतल पर कुत्तों का हमला, गांववालों ने बचाई जान

अनुज कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 11:36 AM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार की दोपहर छाल क्षेत्र के गड़ईनबहरी गाँव में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को चौंका दिया। जंगल से भटककर गाँव के पास आए एक बेजुबान चीतल पर कुछ कुत्तों ने धावा बोल दिया। कुत्तों ने पहले हिरण को दौड़ाया, थकाकर एक खेत में गिरा दिया और फिर उसे नोचने की तैयारी में थे, लेकिन येन वक़्त पर गाँव के ग्रामीण मौके पर पहुंच कर उसकी जान बचाई। मिली जानकारी के मुताबिक, कल बीती दोपहर छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले गाँव गड़ईनबहरी के कुछ ग्रामीणों ने शोरगुल सुना तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक चीतल कुत्तों से घिरा हुआ है और जान बचाने के लिए छटपटा रहा है। एक पल की भी देर किए बिना ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को खदेड़ा। जिसे अगर 2 मिनट और मदद न मिलती तो शायद उस चीतल की मौत निश्चित थी। गाँव के ग्रामीणों ने बताया की जब में मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की चीतल पूरी तरह डरा सहमा हुआ था। लेकिन जब कुत्तों को भगाया गया, तो वह कुछ देर वहीं रुका रहा जैसे गाँव के ग्रामीणों की ओर देख कर वह अपने अंदाज में उनका शुक्रिया कह रहा हो, और उसके बाद हिरण जंगलो से होता हुआ औरानारा जंगल की ओर चला गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब इंसान इंसानियत दिखाता है, तो एक बेजुबान की जान भी बच जाती है। गड़ईनबहरी के ग्रामीणों ने जो किया, वह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक मिसाल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें