छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रयागराज से अस्थि विसर्जन करके अपने गाँव लौट रहें ग्रामीणों का एक दूसरे कार से टक्कर हो जाने के बाद कार चालक युवको ने ग्रामीणों के कार चालक से मारपीट शुरू दी, मारपीट करने से मना करने पर युवकों ने दौड़ा दौड़ा कर ग्रामीणों से मारपीट की है। इस घटना में महिलाओ को गंभीर चोट आई है। पीड़ितों की शिकायत के बाद तमनार पुलिस अपराध दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक तमनार थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए कुमारी सिदार 56 साल ने बताया कि आज प्रातः 6 बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों कुमारी रतन कुंवर, बुंद कुंवर, पुनी बाई, उमेश सिदार, नारद सिदार के साथ अपने ससुर का अस्थि प्रयागराज में विसर्जन करके वापस अपने गांव लिबरा आ रहे थे। जब वे लोग डोलेसरा के पास पहुंचे ही थे कि सामने की तरफ से आ रहे स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 13 एक्यू 7543 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके आर्टिका कार क्रमांक एयू 9788 को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना के बाद कार चालक प्रकाश पटनायक अपने कार से उतरा और आर्टिका कार चालक मिनकेतन सिदार के साथ मारपीट शुरू कर दिया। कुमारी सिदार ने बताया कि उनके वाहन चालक मिनकेतन से मारपीट होता देख उन्होंने गाडी से उतरकर प्रकाश पटनायक को मारपीट करने से मना करने पर वह गुस्से में आकर अपने साथी वरुण सिदार एवं अन्य लोगों को फोन कर घटना स्थल बुला लिया और प्रकाश पटनायक, वरुण सिदार एवं उसके साथियों ने मिलकर आर्टिका कार में सवार सभी लोगों की हाथ, मुक्को, डंडा, चप्पल और ईट से मारपीट शुरू कर दी। इस मामले की पीड़िता की शिकायत के बाद तमनार पुलिस कार चालक प्रकाश पटनायक, वरूण सिदार एवं अन्य साथियों के खिलाफ धारा 281,125(क)296,115(2)351(2)3(5) के तहत अपराध दर्ज करते हुए पूरे मामले को जांच में ले लिया है।