फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में अवैध धान पर कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर ने 320 कुंतल धान किया जब्त

Digvijay Singh Updated Thu, 05 Dec 2024 07:42 PM IST

रायगढ़ जिले में धान खरीदी की शुरूआत होते ही खाद्य विभाग की टीम अवैध धान पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दूसरे का अपने खाते में बेचने की फिराक में आये किसान को फूड इंस्पेक्टर ने पकड़ा है। किसान के पास 300 बोरी धान सहित ट्रेक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्थित ससकोबा धान मंडी में आज बाकारूमा निवासी अंबिका प्रसाद ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 1998 में धान लेकर मंडी पहुंचा था। अंबिका प्रसाद दो बार में कुल 300 बोरी धान मंडी लेकर पहुंचा था जहां धान की जांच करने पर अलग-अलग किस्म का धान देखने के बाद शंका जाहिर करने पर अंबिका से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने गांव के ही रवि राठिया से 200 बोरी धान लेकर और 100 बोरी अपना धान लेकर बेचने पहुंचा था। कुल मिलाकर दूसरे का अपने खाते में बेचने की फिराक में आये किसान के 300 बोरी वजन कुल 320 क्विंटल धान के अलावा ट्रेक्टर को जप्त किया है। इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर मनोज सारथी ने बताया कि बाकारूमा निवासी अंबिका प्रसाद आज ट्रेक्टर में दो बार कुल 300 बोरी धान बेचने आया था। धान अलग-अलग किस्म का होनें की आशंका से यह मामला सामने आया है जिसके बाद धान सहित ट्रेक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें