युवा कांग्रेस के नेताओं ने किसान जहर सेवन कर आत्महत्या के प्रयास के मामले कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर कफन ओढ़ कर प्रदर्शन किया। कटघोरा भाजपा विधायक प्रेमचंद पटेल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। मौके पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंची। किसान के जहर सेवन के प्रयास के मामले में जिला प्रशासन से जांच की मांग की जा रही है।