फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कोरबा में ग्रामीण कर रहे अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर की तस्वीर के सामने कर रहे पूजा-अर्चना

Digvijay Singh Updated Fri, 20 Sep 2024 06:24 PM IST

कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत के लोग पेंड्रा रोड सड़क पर आ गए हैं। बिंझरा चौक पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीण कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत का फोटो हाथ में लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ जाम लग जाने के कारण वाहनों की आवा जाही थम गई है। यह सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे। ग्रामीण मनमोहन पंडितों ने बताया कि कटघोरा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और काफी लंबे समय से इस ग्रामीण क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं ना तो उन्हें सड़क मिला है ना ही बिजली पानी और बच्चों को पढ़ने के लिए पर्याप्त स्कूल की सुविधा इन सब मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया है लेकिन उसके बावजूद भी कई सालों से ग्रामीणों की समस्या बनी हुई है जिसे लेकर आज उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें