फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया आवारा सांड: निगम कर्मियों ने पकड़ा, इलाके के लोगों में थी दहशत; कई लोगों को बना चुका है शिकार

अनुज कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 11:43 AM IST

कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 अमरिया पारा में आवारा सांड के हमले से एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में संज्ञान लेते हुए नगर निगम द्वारा दो आवारा सांड को पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय अक्षय कुमार श्रीवास, जो वीनस पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र है, शनिवार को घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था। रास्ते में अचानक एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। सांड ने अक्षय को सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं थीं। राहगीरों की मदद से घायल छात्र को अस्पताल पहुँचाया गया। परिजनों के मुताबिक, अक्षय के पेट के निचले हिस्से में गहरी चोट आई और डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और सर्जरी की तैयारी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए स्वच्छता अधिकारी संजय तिवारी के निर्देशन में दो आवारा सांडों को पकड़कर गोकुल नगर स्थित कांजी हाउस में भेज दिया गया है। वार्ड पार्षद टीकम राठौर ने बताया की इस घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों को फोन कर और पत्राचार किया गया था, जहां मामले के गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की टीम वार्ड में आई हुई थी जहां तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांड को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि सांड ने छात्रा के अलावा दो और राहगीरों को हमला कर घायल किया था। सांड के लगातार हमले से बस्ती में दहशत का माहौल था वही लोग घर से बाहर निकलने में दहशत में थे। गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कोरबा शहर में आवारा मवेशियों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं और कुछ की जान भी जा चुकी है। नागरिकों ने नगर निगम से सड़कों पर बढ़ती मवेशियों की संख्या को नियंत्रित करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें