कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत तिलकेजा मुख्य मार्ग पर शराब दुकान में शराब परिवहन के लिए लगे वाहन पर आसामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया जहां इस घटना में वाहन चालक को चोंटे आई हैं इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।वही चालक ने इसकी जानकारी वाहन मालिक और एजेंसी को दी।बताया जा रहा है कि माजदा क्रमांक सीजी 16 ए 2400 आबकारी विभाग के द्वारा शराब परिवहन के लिए लगाई गई है जो शराब दुकान में शराब परिवहन कर वापस वेयर हाउस जांजगीर चांपा लौट रहा था इस दौरान चालक जब तिलकेजा के पास पहुचा ही था कि अचानक बाइक सवार तीन लोगो ने वाहन रूकवाया और शराब चालक से शराब देने की मांग कर रहे थे नही देने पर वाहन में हमला कर चालक से मारपीट शुरू कर दी जहा इस मारपीट में चालक को चोंटे आई है। वह इस घटना के बाद मारपीट करने वाले मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि वाहन में शराब नही था परिवहन कर वापस लौट रहा था जब चालक ने शराब नही होने की बात कही तब उन लोगों ने हमला कर दिया किसी तरह वो अपना जान बचाया। इस मारपीट में वाहन में खून के निशान मिले हैं वही वाहन में लगे आबकारी विभाग लिखा हुआ था उसे निकाल दिया गया है।इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि घटना से जानकारी सामने आई है वही 1 अप्रैल से शराब दुकानों में परिवहन का काम एक निजी कंपनी को दे दिया गया है वही सर आपके सप्लाई जांजगीर चांपा जिले से कोरबा के शराब दुकानों में हो रही है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि चालक संतोष दास के द्वारा शिकायत दी गई है आगे मामले की जांच की जा रही है।