फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: घर के छज्जे पर फुंकारता मिला जहरीला कोबरा, एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा

Fri, 24 Jul 2026 11:28 AM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

जिले के ग्राम बरमपुर में गुरुवार देर रात एक घर में जहरीले कोबरा सांप के घुसने से हड़कंप मच गया। कच्चे मकान के छज्जे पर करीब पांच फीट लंबा कोबरा लटका हुआ फुंकार रहा था। सांप को देखते ही घर में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर स्नेक कैचर की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

घटना रात करीब 11 बजे की है। मकान मालिक प्रकाश यादव का परिवार सोने की तैयारी कर रहा था, तभी कमरे के छज्जे से सरसराहट की आवाज सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में देखने पर करीब पांच फीट लंबा जहरीला कोबरा छज्जे से लटका नजर आया। सांप को देखकर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे घबरा गए तथा शोर मचाते हुए घर से बाहर निकल आए। कच्चे और खपरैल वाले मकान की वजह से सांप आसानी से घर के भीतर पहुंच गया था। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मानस यादव और उमेश यादव की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि कोबरा छज्जे की दरार में छिपा हुआ था, जिससे उसे निकालना आसान नहीं था।

ये भी पढ़ें: Janjgir-Champa: सक्ती जिला अस्पताल प्रभारी सिविल सर्जन एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

रेस्क्यू के दौरान टीम को करीब 17 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर जोखिम उठाना पड़ा। सांप तक पहुंचने के लिए मकान के एक हिस्से को भी आंशिक रूप से तोड़ना पड़ा। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग को सूचना दी गई और कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

स्नेक कैचर उमेश यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में अक्सर घरों की छत, स्टोर रूम, अनाज रखने की जगह और छज्जों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने, कच्चे मकानों की दरारों को बंद करने और बरसात के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की गई है। वन विभाग ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें