आज शनिवार को कबीरधाम जिले के नगर पालिका पंडरिया में किसानों ने खाद की समस्या को लेकर अचानक चक्काजाम कर दिया है। दरअसल, पंडरिया ब्लॉक में किसानों को समिति के माध्यम से डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा है। इसी खाद को लेकर किसान अपने समिति का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, खाद नहीं मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा निजी कृषि केंद्र में महंगे दामों पर खाद की बिक्री हो है। इसे लेकर प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन सब समस्या को लेकर आज शनिवार दोपहर दो बजे नाराज किसान पंडरिया के कुकदूर मार्ग पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिए। इस चक्काजाम के कारण छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों का आना-जाना बंद हो गया। अचानक किसानों द्वारा किए गए इस प्रदर्शन के बाद मौके पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंच हुए थे। शाम 5 बजे तक अधिकारी किसानों का मान मनौवल करते रहें। जिला प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद जाम को हटाया गया।