भोरमदेव महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार देर रात तक छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक और शास्त्रीय परंपराओं का शानदार संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में जिले सहित अन्य स्थानों से पहुंचे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। पूरी शाम संस्कृति, भक्ति और कला के रंगों से सराबोर रही।