फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: सट्टा कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, दो महिला गिरफ्तार, व्हाट्सएप ग्रुप से हो रहा था संचालन

Mon, 16 Feb 2026 10:55 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। थाना कवर्धा क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो महिला सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों महिलाएं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सट्टे का संचालन कर रही थीं। एसडीओपी आशीष शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शिवाजी कॉलोनी कवर्धा में नंदनी उर्फ नीलू गुप्ता को सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। उसके पास से सट्टा-पट्टी, नगद रकम और पेन जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई में वार्ड क्रमांक पांच निवासी पूजा बांधेकर को भी सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संलिप्त लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और अवैध गतिविधियों की सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली व साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें