फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: चांपा-कोरबा मार्ग पर गिट्टी लोड हाइवा ने कार को मारी टक्कर, 5 गंभीर

Wed, 06 May 2026 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में  चांपा-कोरबा मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिवरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार गिट्टी लदे हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं अनियंत्रित हाइवा सड़क पर ही पलट गया। हादसे में कार सवार 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 5 को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग कोरबा के रहने वाले हैं।

वे चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहाँ से उन्हें पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जैसे ही उनकी कार सिवरी रोड पेट्रोल पंप के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी लोड हाइवा ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हाइवा के पलटने से पूरी गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल चांपा के बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। कार में सवार मुरली राय, सुमन डहारी, नीतीश यादव, तुषार राय और इंद्रजीत राय गंभीर रूप से घायल हुए। मोहितेश राय, जयंत राय, मधुसूदन सिंह राय और सूरज यादव को भी चोट लगी है।

हाइवे पर लगा जाम
हादसे के बाद हाइवा के पलटने और गिट्टी बिखरने के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें