फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में तेज बारिश से सड़क पर पेड़ गिरने से हाईवे जाम, देखें वीडियो

जगदलपुर में लगातार बारिश के चलते पर्यटन स्थल से लेकर हॉस्पिटल सभी जगह बारिश के पानी ने कहर मचा रखा हुआ है, इन बारिश के चलते हाइवे में विशाल पेड़ भी गिर गया है, जहाँ मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया, इसके अलावा तीरथगढ़ व चित्रकोट मार्ग में भी पानी पूरी तरह से भर गया है। बता दे कि जगदलपुर से रायपुर जाने वाले मार्ग आमागुड़ा में मंगलवार की सुबह एक विशालकाय पेड़ गिर गया, इस दौरान एक बड़ी घटना होने से बच गई, जिस दौरान पेड़ गिरा वहां कोई भी नही था, घटना की जानकारी लगते ही यातायात डीएसपी संतोष जैन अपने टीम के साथ मौके पर आ पहुँचे, जहाँ उस पेड़ को हटाने के प्रयास में जुट गए है। वही बात करे अगर पर्यटन स्थल तीरथगढ़, चित्रकोट मार्ग की तो पूरे मार्ग में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग पर्यटन स्थल तक जा नही पा रहे है, वही लोग सड़कों पर खड़े होकर मार्ग वापस चालू होने का इंतजार करने में लग गए। लबारिश का पानी इस कदर बढ़ गया है कि दरभा के स्वास्थ्य केंद्र में पानी भर गया है, मरीजो को पानी के बीच स्वास्थ्य केंद्र तक जाना पड़ रहा है, वही बारिश के चलते चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें