लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मादर में बीती रात एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि मादर गांव निवासी लालाराम पटेल के घर में अचानक आग लगने की सूचना मिली थी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे किराने के सामान के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी इसकी चपेट में आ गए। आग लगने के दौरान दुकान में एक धमाका भी हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद जब घटनास्थल की जांच की गई तो वहां से एक सिलेंडर का रेगुलेटर भी बरामद हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।