फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: कांग्रेसियों ने फूंका महापौर का पुतला, महिलाओं से दुर्व्यवहार का है आरोप

अनुज कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 09:48 PM IST

कांग्रेसियों ने मंगलवार की देर शाम को महापौर का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेसियों में काफी झूमाझटकी भी हुई। वहीं काफी प्रयास के बाद पुलिस ने पुतला दहन होने से बचा लिया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि महापौर के द्वारा कांग्रेस की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। जिसके चलते पुतला दहन किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेसियों ने बताया कि मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान जगदलपुर महापौर संजय पांडे द्वारा महिला पार्षदों से अभद्रता की गई, जिसके बाद कांग्रेसियों ने इस बात को लेकर आपत्ति भी जताई। महिलाओं से की गई अभद्र व्यवहार को लवकर कांग्रेसियों में काफी रोष देखा गया। महापौर के द्वारा किये गए इस व्यवहार से काग्रेसियों में काफी नाराजगी देखी गई, जिसे लेकर बस्तर जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा महापौर संजय पांडे का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने से पहले कांग्रेस भवन में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान पुलिस को रोकने के लिए कांग्रेसियों ने भी एड़ी चोटी लगा दी। पुलिस अधिकारी से लेकर जवान पुतला को जलाने से बचाने में जुट गये। इस दौरान पुलिस व कांग्रेसियों में झूमाझटकी भी देखी गई। लेकिन कई कोशिशों के बाद भी पुतला दहन नहीं हो पाया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, उपनेता कोमल सेना, प्रभारी महामंत्री जाहिद हुसैन,सुषमा सुता, विक्रम सिंह डांगी, सुभाष गुलाटी, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी,समस्त पार्षदगण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें