फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में बिजली बिल हाफ योजना बंद के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Digvijay Singh Updated Wed, 08 Oct 2025 07:11 PM IST

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हो रही बिजली बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए जगदलपुर गीदम रोड स्थित बिजली विभाग का घेराव कर सीएसपीडीसीएल कार्यपालक निदेशक को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा भाजपा सरकार जनता के हित में चलाई जा रही बिजली बिल हाफ योजना को बंद करना और लगातार बिजली दरों में बढ़ोतरी करना आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने जैसा है, यह निर्णय गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों के हितों के खिलाफ है, कांग्रेस सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ सीधा 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था, जिसे अब भाजपा सरकार काट दिया है, इसके कारण आम नागरिकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, भाजपा सरकार को जनता की तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं है, हाफ बिजली योजना खत्म करने के बाद आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का पहाड़ टूट पड़ा है, कांग्रेस शासन में जनता को राहत मिली थी,लेकिन भाजपा सरकार के फैसलों से वही जनता आज परेशान है, कांग्रेस ने किसानों को 5 एचपी तक निशुल्क बिजली दिया, बीपीएल उपभोक्ताओं को 40 यूनिट तक मुक्त बिजली दी गई, अस्पतालों, उद्योगों को सब्सिडाइज्ड दर पर बिजली देकर राहत पहुंचाया, भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश भर में बिजली की कटौती शुरू हो गई और कीमत लगातर बढ़ाई जाने लगी है, कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमे ही महंगे दर पर बिजली बेजा जा रहा है, छत्तीसगढ़ सरप्लस राज्य होने के बावजूद इतनी महंगी बिजली देना जनता पर सीधा अन्याय है,सत्ता के संरक्षण में बिजली चोरी और लाइन लॉस के मामले बढ़े है,जिसके चलते हो रहे नुकसान की भरपाई भी जनता से वसूली करके करना चाहती है इतना ही नहीं अब तो जनता को लूटने के लिए अडानी की कंपनी का प्रीपेड मीटर भी लगाने की तैयारी है, जिसको लेकर आज भाजपा सरकार की इस जन विरोधी नीति के विरोध में गीदम रोड स्थित बिजली विभाग का घेराव किया गया है साथ ही कांग्रेस पार्टी चेतावनी देती है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें