मणिपुर में तीन दिन पहले उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए बालेंगा के रंजीत का पार्थिव देह मंगलवार की सुबह जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचा। जहां परिवार के लोगों के साथ ही दोस्त जगदलपुर पहुंचे। जहां बाइक रैली के माध्यम से रंजीत के पार्थिव देह को लेकर गृहग्राम पहुंचे, जहां रास्ते भर तिरंगा लहराने के साथ ही भारत माता के जयनारो के साथ शहीद रंजीत के शव को गृहग्राम ले जाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। बता दें कि मणिपुर में शुक्रवार शाम उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। था।