फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में बाइक से करैत प्रजाति का जहरीला सांप निकलने से अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बस्ती बगरा गांव से पेंड्रा बैंक पैसा निकालने पहुंचे एक युवक की बाइक से अचानक करैत प्रजाति का जहरीला सांप निकलने से अफरा तफरी मच गई। घटना से युवक घबरा गया और तुरंत आसपास मौजूद लोगों की मदद से स्नेक कैचर को बुलाया गया जिसके बाद स्नैक मेन ने बाइक से जहरीले सांप को बाहर निकाला तब कही युवक ने राहत की सांस ली। पेंड्रा के दूरस्थ वनांचल गांव बस्ती बगरा से करीब 40 किलोमीटर दूर से पेंड्रा पहुंचे युवक की मोटरसाइकिल में एक जहरीला करैत प्रजाति का सांप छिपा हुआ था, युवक पेंड्रा पहुचा तो उसे कुछ अहसास ही नही था और युवक अपनी बाइक को क्योस्क बैंक के सामने खड़ा कर बैंक से पैसा निकालने चला गया कुछ समय बाद वह जब बाहर निकला और बाइक के पास आकर खड़ा था तो उसे कुछ अजीब सी आवाज महसूस हुई। आसपास देखा तो समझ नही पाया पर कुछ देर जब वह अच्छे से नजर मारा तो बाइक के सीट के अंदर से ही उसे हलचल महसूस हुई इतने में उसे भी साँप होने का अंदाजा हो गया और देखते ही देखते आसपास के लोग वहां जुट गई। बीच चौक में अफरा-तफरी मचने लगा और फिर आसपास के लोगो के द्वारा तत्काल मामले की जानकारी स्नैक मेन द्वारिका कोल को दी गई जो मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद बाइक के कई पुर्जे अलग किए। तब जाकर सांप सुरक्षित निकाला जा सका सांप करैत प्रजाति का जहरीला साँप था इस साँप का रेस्क्यू देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें