गौरेला पेंड्रा मरवाही में बढ़ते सड़क हादसों के बाद भी लोग है कि सुधरने का नाम ही नही ले रहे है।ताजा मामला फिर सामने आया है पेंड्रा क्षेत्र से जहा पर एक वीडियो शोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक पर 6 लोग सवार जो खुद के साथ दुसरो की भी जान की परवाह नही कर रहे है। प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसे काफी चिंता का विषय बना हुआ है।शासन प्रशासन भी सड़क हादसे रुकने के लिए प्रयास कर रहे है पर लोग है कि सुधरने का नाम ही नही ले रहे है।ताजा मामला सामने आया है पेंड्रा लरकेनी मुख्यमार्ग का जहा एक वीडियो शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे एक मोटर साइकिल जिसका क्रमांक एमपी-65 एम ए 0268 टू व्हीलर में 1 नही 2 नही पूरे 6 लोग सवार होकर मुख्य सड़क पर फर्राटे भरते नजर आए,इस दौरान बाइक सवार 6 लोगो का वीडियो अब शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।जिसके बाइक पर सवार एक बच्चा चालक के आगे पेट्रोल टँकी में बैठा हुआ है जबकि चालक के पीछे 4 लडकिया बाइक में बैठी हुई है।कुल मिलाकर एक बाइक पर 6 लोग सवार होकर फर्राटे भर रहे है।ऐसे लापरवाह लोग खुद के साथ दुसरो की जान भी जोखिम में डाल रहे है।